• Saturday, 04 May 2024
काली पूजा में लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक को बनाया बंधक, छुड़ाने में मारपीट

काली पूजा में लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक को बनाया बंधक, छुड़ाने में मारपीट

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के पैन गांव में काली पूजा के दौरान लड़की के साथ मनचले युवक के द्वारा छेड़खानी की गई। इसके बाद गांव में बवाल हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुआ। दबंगों के द्वारा मारपीट में चंदन कुमार नामक व्यक्ति घायल भी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया है कि गांव में काली पूजा विसर्जन जुलूस निकला हुआ था।

DSKSITI - Large

इसी दौरान गांव का एक युवक गांव की ही लड़की के साथ छेड़खानी कर बैठा। छेड़खानी के बाद गांव में इसको लेकर तनाव हो गया। गांव में इसकी सूचना लड़की के घरवालों को मिली थी। वह लड़की के घरवालों ने लड़के को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। उसकी पिटाई के बाद में दूसरे पक्ष को जब इसकी सूचना मिली तो उस पक्ष के लोग भी जुट कर बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने के लिए घर पर धावा बोल दिया और सभी के साथ बेरहमी से मारपीट की।

दबंगों के द्वारा मारपीट में लड़की का चाचा चंदन कुमार जख्मी हो गया। चंदन कुमार को इस मामले में घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। गांव वालों से मिली सूचना में बताया गया है कि इस मामले को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। तनाव के बीच गांव में कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है। गांव में इस घटना को लेकर लोग सहमे हुए भी हैं। बताया जाता है कि छेड़खानी करने वाले मनचले युवक के द्वारा लगातार छात्रा और लड़की के साथ छेड़खानी की घटना की जा रही थी। जिससे नाराज होकर लड़की के पक्ष ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोग बंधक बनाए जाने से उग्र हो गए और धावा बोलकर लड़के को छुड़ा लिया। इस मामले में पुलिस में चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like