• Monday, 09 February 2026
दो दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी..

दो दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी..

Vikas

शेखपुरा

जिला जज सदानंद शर्मा ने दो अनुसंधानकर्ता दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया। यह गिरफ्तारी वारंट गवाही के लिए गुरुवार को जारी किया गया।

 

इसकी जानकारी देते हुए जिला लोक अभियोजक उदय नारायण सिन्हा ने बताया कि शेखपुरा पुलिस लाइन के पास हथियावां गांव निवासी भरत कुमार के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया गया था जिसके विरुद्ध अनुसंधानकर्ता दरोगा राम भजन सिंह की गवाही होनी थी परंतु उनके उपस्थित नहीं होने पर यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

दूसरे मामले में नाज़नीन परवीन के साथ अभियुक्त इज़हर के द्वारा मारपीट की गई थी। इस मामले में अनुसंधानकर्ता श्याम सुंदर प्रसाद की गवाही होनी थी परंतु उनके द्वारा गवाही नहीं दी जा रही थी जिस पर जिला जज के द्वारा वारंट जारी किया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

yy

Comment / Reply From