• Monday, 09 February 2026
पिस्टल से ठांय ठांय कर फेसबुक पर वीडियो लगाने वाला  युवक गिरफ्तार

पिस्टल से ठांय ठांय कर फेसबुक पर वीडियो लगाने वाला युवक गिरफ्तार

Vikas

पिस्टल से ठांय ठांय कर फेसबुक पर वीडियो लगाने वाला  युवक गिरफ्तार 

 
बरबीघा, शेखपुरा
 
सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के लहराते उसे गोली चलने उसके साथ डांस करने के वीडियो लगातार वायरस होते रहते हैं । इसी तरह का एक वीडियो बरबीघा में वायरल हुआ है जिसमें एक युवक के द्वारा गोली चलाई जा रही है इसे फेसबुक पर डाला गया। गोली चलाई जाने का यह वीडियो कई माह पहले की है परंतु हाल में यह वीडियो जब वायरल हुआ और पुलिस के पास वीडियो पहुंचा तो पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को चिन्हित करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस के पास एक वायरल वीडियो पहुंची जिसकी जांच की गई तो गोली चलाने वाले युवक की पहचान बरबीघा नर्सरी मोहल्ला निवासी सुनील यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई। पुलिस के द्वारा युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया कि माउर गांव निवासी अपने साथी गोल्डन चंद्रवंशी से पिस्तौल लाकर उसमें गोली चलाई थी। गोल्डन के घर पर छापेमारी की गई तो वह फरार है। इस मामले में जिस हथियार से गोली चली उसे पुलिस ने भी बरामद नहीं किया है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From