• Friday, 29 March 2024
तिरंगा लेकर लखनऊ में सहारा प्रमुख को घेरने पहुंचे देशभर के लोगों को योगी पुलिस ने रोका

तिरंगा लेकर लखनऊ में सहारा प्रमुख को घेरने पहुंचे देशभर के लोगों को योगी पुलिस ने रोका

DSKSITI - Small

तिरंगा लेकर लखनऊ में सहारा प्रमुख को घेरने पहुंचे देशभर के लोग को योगी पुलिस ने रोका

लखनऊ- न्यूज़ डेस्क

देशभर के लोगों का करोड़ों रुपए सहारा इंडिया के निवेश में फंसा हुआ है। सहारा इंडिया से निवेश की राशि को निकालने के लिए अब लोगों के द्वारा आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। आंदोलन की यह प्रक्रिया पहले जिला स्तर पर शुरू की गई। धीरे-धीरे यह आंदोलन अब सहारा प्रमुख के आवास उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को देश भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। और सहारा इंडिया प्रमुख के आवास को घेरने की तैयारी में सभी पहुंचे और रेल और वाहन के माध्यम से पहुंचे।

लोगों जहां तिरंगा लेकर सहारा इंडिया के प्रमुख के आवास को घेरना था वही बीच रास्ते में ही योगी सरकार पुलिस ने उन्हें रोक दिया और एक पार्क में ले जाकर सभी को रोक कर रखा है।  पुलिस के द्वारा रोके जाने के बाद ही आंदोलनकारियों का हौसला नहीं टूटा है और अगले रणनीति पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसको लेकर शेखपुरा के बीके वर्मा ने बताया कि देश भर से आए लोगों में काफी आक्रोश है। तिरंगा लेकर लोग लखनऊ पहुंचे हैं। करोड़ों रुपए की राशि निवेशकों का फंसा हुआ है।

सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं को भी काफी परेशानी

इसमें सबसे ज्यादा परेशानी निवेशकों को तो हो ही रही है। जमा कराने वाले सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं को भी काफी परेशानी हो रही है। सहारा इंडिया के निवेशक अब सहारा इंडिया के अभिकर्ता के घर पर पहुंच कर गाली गलौज मारपीट करने लगे हैं । किसी न किसी बहाने से सहारा इंडिया में जमा राशि लौटाई नहीं जा रही है। इसी को लेकर हाथों में तिरंगा थामकर लोग सत्याग्रह आंदोलन पर निकले हैं। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय के आवास को घेरने की तैयारी थी।
DSKSITI - Large

हम लोग रेलवे स्टेशन से उतरकर जब आवास की तरफ बढ़ रहे थे तो उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी लोगों को रोक लिया है। इसमें आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आंदोलन करने वाले लोगों से वार्ता किया है। वार्ता में 4 घंटे का समय पुलिस के आला अधिकारियों ने लिया है। बताया है कि इसका कोई ना कोई उपाय निकाला जाएगा। आंदोलनकारियों के बीच आपस में भी बैठक चल रही है। विचार-विमर्श हो रहा है। आंदोलनकारी को यदि रोका गया और कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया तो लखनऊ से आंदोलनकारी नहीं निकलेंगे। जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता वे लोग लखनऊ में ही तिरंगा थाम कर बैठे रहेंगे।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From