• Wednesday, 11 February 2026
युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव वालों ने छुड़ाया

युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव वालों ने छुड़ाया

Vikas

शेखपुरा

साइबर क्राइम में एक युवक को उत्तराखंड की पुलिस एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा पकड़ कर ले जाया जा रहा था जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया।

यह मामला शेखपुरा सदर प्रखंड के फरीदपुर गांव का है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार फरीदपुर गांव निवासी मनीष कुमार एवं तीन चार अन्य युवकों के द्वारा कैनारा बैंक में खाता खुलवाया गया परंतु बैंक के द्वारा कोई पासबुक अथवा एटीएम इन युवकों को नहीं दिया गया परंतु इनके खाते से 20 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन हो गया।

यह ट्रांजैक्शन साइबर ठगी करने वाले गिरोह के द्वारा किया गया। इसके बाद पुलिस इन युवकों को गिरफ्तार करने पहुंच गई। युवकों को गिरफ्तार कर ले जाने के क्रम में गांव वाले उग्र हो गए और निर्दोष युवकों को पुलिस के कब्जे से बचा लिया। बाद में गांव के लोग थाने पहुंच कर अपनी सफाई दे रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

y 6

Comment / Reply From