• Monday, 09 February 2026
किसानों का नहीं कर रहे थे काम, जिला कृषि पदाधिकारी नौकरी से होंगे बर्खास्त!!

किसानों का नहीं कर रहे थे काम, जिला कृषि पदाधिकारी नौकरी से होंगे बर्खास्त!!

Vikas

शेखपुरा।

जिला कृषि पदाधिकारी लाल वचन राम को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए प्रपत्र क गठित करने का निर्देश जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने दिया है।

योगेंद्र सिंह जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा किसानों के कार्यों में लापरवाही बरतने के कई मामले सामने आने पर जिला कृषि पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाई और जिला कृषि पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठित करने की बात कही।


बता दें कि जिला कृषि पदाधिकारी के कार्यों में लापरवाही को लेकर लगातार फटकार लगती रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 32000 किसानों को सुखाड़ राहत दिया जाना था इसके लिए आवेदन किया जाना था परंतु मात्र 39 किसानों का आवेदन ही स्वीकृत किया गया जो घोर लापरवाही का मामला है।

साथ ही साथ डीजल अनुदान में भी गलत रिपोर्ट देने की बात सामने आई जिस पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि जिला कृषि पदाधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ गंदी गंदी गालियां देने के लिए सुर्खियों में रहे हैं और इनका ऑडियो रिकॉर्ड भी वायरल हुआ था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From