• Wednesday, 11 February 2026
लिफ्ट देकर महिला का किया अपहरण और दुष्कर्म का प्रयास

लिफ्ट देकर महिला का किया अपहरण और दुष्कर्म का प्रयास

Vikas

बरबीघा

बरबीघा अपने बहन के यहां आने के लिए एक पिकअप से लिफ्ट लेना महिला के लिए मंहगा साबित हो गया। यह लिफ्ट बिहारशरीफ से महिला ने मंगलवार को लिए। फिर पिकअप चालक महिला को अगवा कर लिया। उसे जमुई लेता चला गया। सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरगुल किये जाने पर लोग दौड़े और महिला को बचाया। फिर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान बलवा निवासी है।

सब्जी बेचती है महिला

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया वह बिहारशरीफ के रामचंद्र पुर में सब्जी बेचने का काम करती है। उसका पति गुजरात मे रहता है। वहीं मकरसंक्रांति को उसने अपने बच्चे को अपने बरबीघा निवासी बहन के पास छोड़ दिया था। इसी को लाने वह बरबीघा जा रही थी तभी वाहन नहीं मिलने पर उसने लिफ्ट लिया और चालक ने उसे अगवा कर लिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From