• Monday, 09 February 2026
कोरोना पीड़ित महिला की पावापुरी अस्पताल में निधन

कोरोना पीड़ित महिला की पावापुरी अस्पताल में निधन

Vikas

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के सामाचक मोहल्ला निवासी 85 वर्षीय सुमित्रा देवी नामक महिला की कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से पावापुरी अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वह पावापुरी अस्पताल में दस दिनों से भर्ती थी। पिछले 5 दिनों से उनको वेंटीलेशन पर रखा गया था। वे गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थी।

DSKSITI - Large

बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सक वेंटीलेशन पर उनको रखा था जबकि मंगलवार की दोपहर उनका निधन हो गया। वह व्यवसाई जय हिंद दास, स्वराज हिंद और कौशल कुमार की मां थी। बताया जाता है कि सुमित्रा देवी की उम्र 85 वर्ष थी और वे अपने बच्चों को काफी गरीबी की अवस्था से पालन पोषण करते हुए आगे बढ़ाया और सुखी संपन्न ने बनाया। सामाजिक महिला सुमित्रा देवी के निधन से मोहल्ले में शोक की लहर डूब गई है। महिला के निधन पर शिक्षक रोहित कुमार, भांसों पासवान सहित समाजवादी नेता शिव कुमार इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From