• Monday, 09 June 2025
राशन कार्ड बनाने ब्लॉक गई महिला लापता

राशन कार्ड बनाने ब्लॉक गई महिला लापता

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा ब्लॉक में राशन कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को गई महिला का अता पता नहीं चल रहा है। इसलिए परिवार के लोग परेशान हैं। परिवार के लोग किसी भी प्रकार के अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की पर पता नहीं लगा। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।

DSKSITI - Large

इस संबंध में बरबीघा के नारायणपुर निवासी महिला पिंकी देवी ने बताया कि 26 फरवरी को उनकी सास 55 वर्षीय शैला देवी बरबीघा प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन देने के लिए गयी। उसके बाद वह लौटकर नहीं आयी। काफी खोजबीन किया गया। रिश्तेदारों से भी पता लगाया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं लग रहा है। अंत में इस मामले में पुलिस को आवेदन दिया गया है। उन्होंने लोगों से भी शैला देवी को खोजने में मदद की गुहार लगाई है। परिवार के लोग किसी भी अनहोनी और आशंका से डरे सहमे हुए हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like