• Monday, 09 June 2025
चाय बनाने के दौरान जल गई महिला, भरोसे पर पहुंची बरबीघा अस्पताल

चाय बनाने के दौरान जल गई महिला, भरोसे पर पहुंची बरबीघा अस्पताल

stmarysbarbigha.edu.in/

चाय बनाने के दौरान जल गई महिला, भरोसे पर पहुंची बरबीघा अस्पताल

बरबीघा

बरबीघा रेफरल अस्पताल में लखीसराय जिले की एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला के रिश्तेदारों ने बरबीघा रेफरल अस्पताल में उचित इलाज होने का आश्वासन देकर इन्हें बुलाया गया है। महिला चाय बनाने के दौरान जल गई है। गंभीर रूप से जली महिला का डॉ साकेत कुमार के द्वारा उपचार बरबीघा अस्पताल में किया जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कछियाना गांव निवासी 40 वर्षीय महिला माला देवी घर में चाय बना रही थी। इसी बीच सुबह में साड़ी में रसोई गैस की आग पकड़ लिया और इसमें महिला गंभीर रूप से जल गई। गैस चूल्हे में साड़ी के फंसने से यह घटना हुआ। महिला का मायका नवादा जिले के ओढ़नपुर गांव है। जबकि महिला का ननिहाल शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वा गांव है।

बताया गया कि महिला के पति परमानंद पांडे पूजा पाठ करा कर परिवार का परवरिश करते हैं। माला देवी 15 वर्ष और 14 वर्ष के एक बेटा और एक बेटी की मां है। महिला 50% से अधिक जल गई है। महिला के एक परिवार वाले ने उसे बरबीघा अस्पताल में उचित इलाज होने का भरोसा देकर यहां मंगवाया है और यहां इलाज शुरू किया गया है। महिला के भैंसुर सदानंद पांडे ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि बरबीघा अस्पताल में उचित इलाज हो रहा है ठीक से इलाज होता है। इसलिए यहां लेकर आये। इसी भरोसा के साथ मरीज को यहां लेकर आए हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From