• Thursday, 12 February 2026
शराबबंदी: शराब पकड़वाने के शक पर कारोबारी ने ससुर को पीटा। कारोबारी को पीटकर किया पुलिस के हवाले

शराबबंदी: शराब पकड़वाने के शक पर कारोबारी ने ससुर को पीटा। कारोबारी को पीटकर किया पुलिस के हवाले

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा नगर क्षेत्र के पुरानी शहर मोहल्ले में कुछ माह पूर्व बरामद शराब में शराब पकड़वाने के शक के आधार पर शराब कारोबारी के द्वारा अपने ससुर के साथ मारपीट की गई। बाद में ससुर, साले ने भी दामाद की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल ससुर

इस संबंध में पीड़ित ससुर अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि उनके दामाद दीना महतो के द्वारा उनके साथ शराब पकड़वा देने के आरोप लगाकर पिछले कई दिनों से मारपीट की जा रही थी। इसी मामले में 2 दिन पूर्व प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को भी मारपीट की गई।

इसी क्रम में कई लोगों के साथ दीना महतो को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल कारोबारी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

प्रेम विवाह में मारपीट

उधर दीना महतो ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है इसी से गुस्साए लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की है। दीना महतो के पत्नी ने बताया कि प्रेम विवाह को लेकर ही उसके पिता के द्वारा उसके पति के साथ मारपीट की गई। अंतर्जातीय प्रेम विवाह होने से यह मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

कई मामले है दर्ज

DSKSITI - Large

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दीना महतो पर पहले भी कई मामले शराब कारोबार से जुड़े हुए दर्ज हैं। साथ ही साथ मारपीट करने का भी मामला दो दिन पूर्व पुलिस ने दर्ज की है। दीना महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From