• Monday, 09 February 2026
विदेशी शराब बरामद मामले में छह नामजद

विदेशी शराब बरामद मामले में छह नामजद

Vikas

बरबीघा

रविवार को खोजागाछी गाँव के पंचायत सरकार भवन से 114 कार्टन विदेशी शराब बरामदगी के मामले में छह लोंगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में खोजागाछी गाँव के गुलोटन सिंह ,पुरुषोतम सिंह ,रुस्तम कुमार तथा भेडा सिंह के साथ – साथ माउर गाँव के मिट्टू सरदार एवं पीयूष कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में बनाये गये अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। लेकिन सभी नामजद बनाये गये अभियुक्त फरार हो गये है । उन्होंने बताया कि बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश का निर्मित है। मालूम हो कि गुप्त सुचना के आधार पर बरबीघा थाना पुलिस की गई छापामारी में विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया जा सका।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From