• Tuesday, 10 February 2026
थ्रेसर मशीन में छुपा कर रखी गई 6 कार्टून विदेशी शराब बरामद

थ्रेसर मशीन में छुपा कर रखी गई 6 कार्टून विदेशी शराब बरामद

Vikas

बरबीघा

बरबीघा पुलिस ने थ्रेसर मशीन के डाला में छुपाकर रखे गए 6 कार्टून इंपीरियल ब्लू नामक विदेशी शराब को बरामद कर लिया। यह बरामदगी थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव में धनंजय महतो के घर से की गई ।

DSKSITI - Large

छापेमारी में बरबीघा पुलिस बल के कई पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनोद झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुतुब चक गांव में धनंजय महतो के घर पर घेराबंदी की गई और छापेमारी की गई । काफी खोजबीन करने के बाद थ्रेसर मशीन के डाला में छुपा कर रखे गए विदेशी शराब को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From