• Tuesday, 10 February 2026
शराब बिक्री के अड्डे पर छापा, कारोबारी फरार, एक गिरफ्तार

शराब बिक्री के अड्डे पर छापा, कारोबारी फरार, एक गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा।

रविवार की देर शाम उत्पाद विभाग के छापामार दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर प्रखंड के सुदासपुर गांव स्थित शराब बेचने के अड्डे पर छापेमारी की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक वीपीन कुमार ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने की। छापेमारी के दौरान शराब बेचने वाला कारोबारी निकल भागने में सफल हो गया।

जबकि अड्डे पर शराब पीने पहुंचा एक शराबी निवास यादव नशे में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ सदर प्रखंड के कारे गांव निवासी विनेश्वर यादव का पुत्र बताया गया है।

उन्होंने बताया कि अड्डा चलाने वाले शराब कारोबारी को छापामारी की भनक कुछ देर पहले लग गई। जिसके चलते वह निकल भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार पियक्कड़ के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From