• Wednesday, 22 May 2024
मत्स्य पालन में आत्मनिर्भर होगा: बिहार सरकार को कोई खतरा नहीं : मुकेश साहनी

मत्स्य पालन में आत्मनिर्भर होगा: बिहार सरकार को कोई खतरा नहीं : मुकेश साहनी

DSKSITI - Small

बरबीघा (शेखपुरा)

जिले में पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री मुकेश साहनी का कार्यक्रम हुआ। लोगों से रूबरू होने के लिए मुकेश साहनी का यह दौरा चल रहा है। बरबीघा में प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान के आवास पर उनका कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अशोक चौहान के द्वारा उनके स्वागत में भव्य तैयारी की गई थी। गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जमकर जयकारा लगाया ।

DSKSITI - Large

पटेल नगर आवास पर उनके भोजन की व्यवस्था की गई थी। यहां प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन में बिहार आत्मनिर्भर बनेगा। प्रोजेक्ट बना लिया गया है । इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बिहार पशुपालन और मत्स्य पालन में काफी आगे बढ़ने वाला है। इसकी रूपरेखा बना दी गई है। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

इस दौरान जदयू के नेता उमेश पटेल, प्रमोद चंदरबंशी, सतीश विद्यार्थी इत्यादि उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like