 
                        
        नाराजगी: कार्यपालक सहायक की मौत पर अधिकारियों ने क्यों नहीं जताया शोक
 
            
                नाराजगी: कार्यपालक सहायक की मौत पर अधिकारियों ने क्यों नहीं जताया शोक
शेखपुरा
शेखोपुरसराय की कृषि विभाग कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक प्रियतोष कुमार की अचानक मौत हो गई। 2 मार्च को मुंह से खून निकलने के बाद सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में कार्यपालक सहायक संघ के द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की जा रही है। इसी को लेकर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी कार्यपालक सहायकों की आंखें नम हो गई। वहीं कार्यपालक सहायकों के द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यालय में काम करने वाले कार्यपालक सहायक के निधन पर शोक व्यक्त नहीं करना दुख का कारण बन गया और इसे कर्मियों की उपेक्षा मानते हुए सभी ने अपना दुख व्यक्त किया।
इस शोक सभा में कार्यपालक सहायकों ने अपने द्वारा आर्थिक सहयोग करके पीड़ित परिवार को सहायता देने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष रामलाल पासवान, सचिव श्री देव कुमार, कुंदन सहगल, रणवीर कुमार, सूरज कुमार, रजनीकांत, राकेश, नीतू कुमारी, खुशबू कुमारी, उदय कुमार, दीपक कुमार, रुपेश कुमार सहित अन्य कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे।
कार्यपालक सहायकों ने कहा कि जिले के सभी विभागों को ऑनलाइन ले जाने में कार्यपालक सहायकों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में ड्यूटी के वक्त निधन होने पर शोक व्यक्त नहीं करना अधिकारियों के द्वारा उपेक्षा किए जाने का एक बड़ा मामला है और इससे सभी कार्यपालक सहायक दुखी हैं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग भी की।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
                                
                                
                                                                            
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            