• Monday, 09 June 2025
पूर्व मुखिया के निधन पर शोक की लहर

पूर्व मुखिया के निधन पर शोक की लहर

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

बरबीघा के कुसेढी पंचायत के पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर शोक की लहर फैल गई। उनका निधन शनिवार की सुबह में हुआ है। इसकी जानकारी उनके परिवार वालों ने दी। उनके निधन के समाचार सुनते क्षेत्र में सभी लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

DSKSITI - Large

समाजवादी नेता शिवकुमार ने कहा सिद्धेश्वर बाबू प्रखर समाजसेवी थे और वह समाज के भलाई और जन सेवा में सदैव समर्पित रहकर सार्वजनिक जीवन में काम करते रहे।

राजनीतिक रूप से सक्रिय रहते हुए उन्होंने हमेशा गलत का विरोध किया। उन्होंने बताया कि सिद्धेश्वर बाबू कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहते हुए भी समाजवादी आंदोलन में न्याय के साथ खड़े होने की बात कहते थे और गलत को गलत कहने वाले प्रखर नेता थे। पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में दीपक मुखिया, विकास कुमार, पंकज कुमार, मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार इत्यादि का नाम शामिल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like