• Tuesday, 10 February 2026
गांव की बेटी ने बनाया भव्य नक्शा, ग्रामीण जुट गए बिष्णु मंदिर निर्माण में

गांव की बेटी ने बनाया भव्य नक्शा, ग्रामीण जुट गए बिष्णु मंदिर निर्माण में

Vikas

शेखपुरा

तालाब खुदाई के दौरान ढेवसा गांव में भगवान विष्णु की प्राचीन पाल कालीन प्रतिमा निकली थी। गांव वालों ने आपसी सहमति से चंदा एकत्रित कर मंदिर बनाने का फैसला लिया। इस फैसले में गांव की बेटी निशा रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक भव्य मंदिर का नक्शा बना दिया। निशा एनआईटी जयपुर से आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहे हैं।

DSKSITI - Large

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने गांव में तालाब खुदाई में 3 फीट ऊंची विष्णु की प्राचीन प्रतिमा निकली थी चंदा से राशि जमा कर मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों को पहले उम्मीद थी कि बिहार विरासत बचाओ समिति के द्वारा कुछ हल किया जाएगा परंतु कुछ भी पहल नहीं होने से ग्रामीण एकजुट हुए और मंदिर बनाने का संकल्प लिया। इसी में गांव की बेटी निशा रंजन की भूमिका बेहतर रही और भव्य मंदिर का नक्शा बना कर दिया जिसके बाद ग्रामीण मंदिर निर्माण कार्य में जुट गए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From