• Monday, 09 June 2025
रामनवमी पर निकली विराट शोभायात्रा, झूमते निकले श्रद्धालु

रामनवमी पर निकली विराट शोभायात्रा, झूमते निकले श्रद्धालु

stmarysbarbigha.edu.in/

रामनवमी पर निकली विराट शोभायात्रा, झूमते निकले श्रद्धालु

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद में रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा को विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों ने आयोजित किया।

इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। शेखपुरा नगर परिषद के तीन मुहानी स्थित मंदिर के पास से सोमवार की सुबह में शोभायात्रा निकाली गई। नगर के चांदनी चौक होते हुए बीचली गली से निकल कर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए सड़कों पर निकले। वहीं लड़कियों ने भी तलवारबाजी का करतब सड़कों पर दिखाया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश समिति सदस्य मनोज सिन्हा, गौरव कुमार, रेश्मा भारती इत्यादि लोग शामिल हुए। वही विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण भगत, विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी रोहित कुमार, आकाश कश्यप, जयदेव कुमार इत्यादि लोग शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From