• Monday, 09 February 2026
Good News: गांव वालों ने बनाया स्कूल में  क्वारन्टीन सेंटर, पहुंचे अधिकारी

Good News: गांव वालों ने बनाया स्कूल में  क्वारन्टीन सेंटर, पहुंचे अधिकारी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के धर्मपुर गांव में गांव के युवाओं ने एक अच्छी पहल की और गांव के स्कूल में घेराबंदी करके क्वारन्टीन सेंटर बना दिया जहां बाहर से आए कामगारों को रहने की व्यवस्था की गई ।

दरअसल यह पूरा मामला गांव के युवाओं से जुड़ा हुआ है। गांव में कुछ प्रवासी श्रमिक आये हुए थे जिनको प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए सेंटर में रहने की जगह नहीं मिली और वे लोग गांव के बाहर 1 दिन से रह रहे थे। इसी के बाद गांव के युवा प्रेरित होकर गांव के स्कूल को ही सेंटर में बदल दिया।

उसकी घेराबंदी की और सभी को वहां रहने की जगह दी । देर शाम अधिकारी भी मुआयना करने पहुंचे। जानकारी देते हुए ग्रामीण युवा रंजय कुमार ने बताया कि गांव के युवाओं के पहल पर यह संभव हो सका।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From