 
                        
        खचाखच सवारी बैठाकर दोगुना भाड़ा वसूल रहे वाहन संचालक, यात्री परेशान
 
            
                शेखपुरा 
शेखपुरा जिले में वाहनों के परिचालन में कोविड-19 लॉकडाउन के नियम का खुलेआम उल्लंघन सरेआम देखा जा रहा है। वाहनों पर खचाखच भरे हुए यात्रियों को आमतौर पर देखा ही जा रहा है और मास्क भी यात्री कम ही लगाई दिखते हैं। आलम यह है कि खचाखच सवारी बैठाकर वाहन संचालक सवारियों से 2 गुना से अधिक भाड़ा भी वसूल रहे हैं । 

इस वजह से यात्रियों का भारी शोषण किया जा रहा है। वाहन संचालकों के द्वारा की जा रही इस मनमानी को लेकर प्रशासन के द्वारा आंखें मूंद ली गई है। यात्रियों को होने वाली इस परेशानी में लगन को लेकर लोगों को और भी अधिक कठिनाई हो रही है। इस संबंध में यात्रियों ने बताया कि शेखपुरा से बरबीघा सहित अन्य जगहों पर जाने की किराया दोगुना कर दिए गए हैं। 
                    
शेखपुरा से बरबीघा आने में पहले ₹25 तक भाड़ा वसूला जाता था अब ₹50 से अधिक वसूल किया जा रहा है। इसी तरह से बिहार शरीफ जाने का किराया 100 से लेकर ₹125 वसूले जा रहे हैं। पटना जाने वाले बच्चों के द्वारा भी मनमाना किराया वसूला जा रहा है। हालांकि खचाखच यात्री तो नहीं रखे जाते परंतु दोगुना किराया लिया जा रहा है।
                                                        
                                
                                     
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            