• Monday, 09 June 2025
 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव को दी हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव को दी हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह

stmarysbarbigha.edu.in/

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव को दी हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह

शेखपुरा 
पटना से लखीसराय जाने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सह बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह में लालू प्रसाद यादव को हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का विवाद देश में जानबुझ कर चलाया गया है।  कुछ लोगों को अब हनुमान चलीसा पढ़ना भी ठीक नहीं लगता। 
अब लालू प्रसाद यादव इस में कूद पड़े हैं। उनको हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। उनको कष्टों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही साथ उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में कॉमन सिविल कोर्ट की बहुत जरूरत है। 200% तक इसे लागू करने की जरूरत है। कॉमन सिविल कोड लागू होने से देश में बदलाव होगा। देश में एक कानून होना बहुत जरूरी है। धर्म के आधार पर अलग-अलग कानून से देश कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विकास कर रहा है। तरक्की कर रहा है। आगे बढ़ रहा है। देश की जनता आज नरेंद्र मोदी के मजबूती के साथ नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। अचारसंहित मामले में कोर्ट में पेश होने लखीसराय जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय नेताओं में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार ने उनका स्वागत किया । उनके साथ पार्टी से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं लखीसराय कोर्ट में अचारसंहित मामले  में  मंत्री  के  बरी  होने का समाचार है। अपने गांव बड़हिया के एक मामले में उनके उपर अचारसंहित उल्लंधन का मामला दर्ज किया गया था। इसी में पेश होने को लिए आज वे आए थे। कोर्ट में मामले में इनको दोषी नहीं पाया और बरी कर दिया।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From