 
                        
        हलचल: बेहोश युवक अस्पताल में भर्ती: घर से भागी पत्नी पहुंची घर: बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज
 
            
                शेखपुरा
सदर अस्पताल में  बेहोश एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी युवक को अभी होश नहीं आया है। यह युवक पत्नी के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी संजू कुमारी के अनुसार देशी शराब पीकर घर पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा इसके बाद  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसे अभी होश नहीं आया है। उधर इस संबंध में पुलिस में कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई है। प्रशासन के द्वारा शराब पीकर बेहोश होने की बात से इनकार किया जा रहा है । अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि खाने में कोई गड़बड़ी की वजह से खाना खाने के बाद व्यक्ति बेहोश हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और इलाज किया जा रहा है।

—
घर से भागी पत्नी लौटी घर 
शेखपुरा सदर प्रखंड के मेहूस थाना क्षेत्र के मेहूस गांव से एक युवक की पत्नी घर से गायब हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घर में झगड़े के बाद वह घर से भाग गई। फिर 24 घंटे के बाद वह घर लौट गई। यह घटना शनिवार की है। शनिवार को युवक की पत्नी घर लौटी।  24 घंटे तक युवक इस मामले में काफी परेशान रहा। बताया जा रहा है कि गांव के एक युवक की पत्नी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद पत्नी घर से भाग गई। 24 घंटे तक युवक काफी परेशान रहा। उसके बाद पत्नी लौट कर घर पहुंची।
—-
3 लोगों पर बिजली चोरी का एफआईआर
3 लोगों पर बिजली चोरी का एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह मामला शेखपुरा नगर के अहियापुर मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। पावर कंपनी के द्वारा इन लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। कनीय अभियंता के द्वारा रिजवान, नौशाद और राशिद पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया गया है।
 
                                
                                
                                                
फरार व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
चेवाड़ा
क्षेत्र के अस्थामा गांव से 5 साल से फरार चल रहे अब्दुल जब्बार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला करंडे थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दी। 
देसी शराब के साथ गिरफ्तार
चेवाड़ा
उत्पाद विभाग की टीम ने देशी शराब के साथ एकाढ़ा गांव के सुभाष मांझी को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            