• Monday, 09 February 2026
पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण अभियान

पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण अभियान

Vikas

पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण अभियान

बरबीघा

मंगलवार को समग्र विकास संस्था के तत्वावधान में बुनियादी विद्यालय सर्बा के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था । बरबीघा के प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह के द्वारा अमरूद का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सावित्री देवी, सहायक शिक्षक देवेन्द्र कुमार , अभय शंकर मंगलम उर्फ गोलू , आलोक कुमार , ऋषभ राज एवं अन्य शामिल हुए ।

विद्यालय परिसर में आम ,लीची जामुन, अमरूद, कदम के पेड़ के अतिरिक्त फुल के पौधे भी लगाये गये । समिति के सचिव कुंदन सिंह ने बताया की अगले एक माह में 5000(पांच) हजार पौधे लगाने का हमारा लक्ष्य है ।

कुंदन ने यह भी बताया कि इलाके के किसानों में फलदार बृक्ष के पौधे बांट कर भी उन्हें पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा । इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

 

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From