• Tuesday, 12 May 2026
3 दिन में तीन को लगा करंट, दो युवकों की मौत

3 दिन में तीन को लगा करंट, दो युवकों की मौत

Vikas

3 दिन में तीन को लगा करंट, दो युवकों की मौत 

शेखपुरा 

 शेखपुरा जिले के बरबीघा में लगातार तीसरे दिन भी करंट की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई।

 मंगलवार को हुई इस घटना में 18 वर्षीय एक युवक की मौत हुई। जबकि सोमवार को भी 26 वर्षीय एक युवक की जान करंट लगने से चली गई।

 वहीं रविवार को भी एक बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आ गए। 

मिली जानकारी में बताया गया कि मंगलवार को बरबीघा थाना के सामने भोला प्रसाद के मिठाई दुकान में उनका नाती 18 वर्ष के विकास कुमार बिजली का तार जोड़ रहा था तभी उसे करंट लग गया।

उसे बगल के रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

बताया जाता है कि वह अपने नाना के साथ रहकर मिठाई दुकान में काम संभालता था। इसी दौरान एक छोटी सी चूक में उसकी जान चली गई। 

उधर, सोमवार को मकान मालिक की लापरवाही से बभनीमा निवासी 26 वर्ष के सोनू पासवान की जान चली गई। यह मामला बरबीघा के मोहल्लापर मोहल्ले से जुड़ा हुआ है।

DSKSITI - Large

 यहां करु वर्णवाल के घर बनाने का काम हो रहा था। छत से सटा हुआ 11000 का बिजली तार गुजरा था जिसकी चपेट में सोनू पासवान आ गया और उसकी जान चली गई। 

एक दिन पहले रविवार को छैमा गांव में बिजली का तार जोड़ने के क्रम में एक बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आ गए थे, जो अभी तक इलाज करा रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like