• Monday, 09 June 2025
पोलियो उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन लोगों को मिला सम्मान 

पोलियो उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन लोगों को मिला सम्मान 

stmarysbarbigha.edu.in/
पोलियो उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन लोगों को मिला सम्मान
शेखपुरा
पोलियो उन्मूलन और टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण काम करने के लिए आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सेविका को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन शेखपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसका आयोजन प्रभारी डॉ अशोक कुमार के द्वारा किया गया था । मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर पृथ्वीराज सिविल सर्जन मौजूद हुए।
डॉ अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा से जुड़े आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोलियो उन्मूलन और कोविड-19 महामारी के दौरान टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस वजह से इन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सभी आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा बेहतर काम को लेकर यह पुरस्कार दिया गया है। इस मौके पर डीपीएम श्याम कुमार निर्मल भी उपस्थित रहे। पुरस्कृत होने वालों में आशा कार्यकर्ता पिंकी कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुनीता कुमारी आंगनवाड़ी सेविका नरगिस बानो, अंजू कुमार इत्यादि प्रमुख रूप से हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मवीर चौधरी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रभात पांडे आदि मौजूद रहे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From