• Monday, 09 June 2025
संविधान की मूल भावना में छेड़ छाड़ क़तई बर्दाश्त नहीं: SC/ST कर्मचारी संघ

संविधान की मूल भावना में छेड़ छाड़ क़तई बर्दाश्त नहीं: SC/ST कर्मचारी संघ

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

संविधान दिवस पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शेखपुरा नगर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान लोगों ने संविधान की रक्षा का शपथ लिया । साथ ही संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करने की बात कहते हुए इसका भी संकल्प लिया।

गुरुवार को अनुसूचित जाति /जनजाति कर्मचारी संघ शेखपुरा के तत्वधान में संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी ने माल्यार्पण किया।

DSKSITI - Large

इस अवसर पर संघ के महासचिव वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य ने बताया कि बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की रक्षा करना हम सभी भारतवासी का कर्तव्य है । इसके लिए हम लोग कृत संकल्पित है ।

संविधान की मूल भावना में छेड़ छाड क़तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की रक्षा हेतु शपथ लिया।

माल्यार्पण कार्यक्रम में संघ के संजय कुमार, राजकुमार पासवान, जगजीवन राम ,प्रमोद कुमार, गौतम पासवान, दानी पासवान ,धर्मेंद्र कुमार, सुनील दास आदि कर्मचारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like