• Monday, 09 June 2025
भटक कर दूसरे गांव पहुंच गई है महिला, नहीं मिल रहे हैं परिवार वाले

भटक कर दूसरे गांव पहुंच गई है महिला, नहीं मिल रहे हैं परिवार वाले

stmarysbarbigha.edu.in/

भटक कर दूसरे गांव पहुंच गई है महिला, नहीं मिल रहे हैं परिवार वाले

अरियरी

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के जोधनबीघा गांव में दो दिनों से भटक कर एक महिला पहुंच गई है। महिला के द्वारा अपना घर पता भी बताया जा रहा है परंतु परिवार में कोई नहीं रहने की वजह से महिला को कोई अपने घर ले जाने के लिए तैयार नहीं है।

इस संबंध में मिली जानकारी में जोधनबीघा निवासी बिहार पुलिस कर्मी शिव शंकर कुमार ने बताया कि उनके गांव में एक महिला भटक कर पहुंच गई है। महिला को ग्रामीणों के द्वारा संवेदना दिखाते हुए आश्रय दे दिया गया है। उसे भोजन भी दिया जा रहा है। वह महिला अपना घर टूटी फूटी भाषा में बताती है। अपने पति का नाम कुणाल सिंह बता रही है। जो नालंदा जिले के बिहारशरीफ के पास बेदोया है। महिला का मायका अतराचक बता रही है। जबकि उसका ननिहाल नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जमुआमा बताया जा रहा है। महिला जमुआमा गांव में ही रहती थी। अपने भाई के साथ परंतु भाई दिल्ली में रहता है। यह गांव में अकेले रह रही थी। महिला मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। उसके गांव में ननीहाल सूचना दी गई तो वहां परिवार के कोई लोग नहीं है। इसलिए महिला को ले जाने के लिए कोई नहीं आया। उधर शेखोपुरसराय के जोधनबीघा से भी एक मूक-बधिर महिला घर से गायब हो गई है जिसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इस महिला के बारे में परिवार को जब पता चला तो इसे देखने यहां पहुंचे परंतु यह दूसरी महिला निकली।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like