• Monday, 09 June 2025
बकरी चरा कर लौट रही बच्ची को वाहन ने रौंद दिया

बकरी चरा कर लौट रही बच्ची को वाहन ने रौंद दिया

stmarysbarbigha.edu.in/

बकरी चरा कर लौट रही बच्ची को वाहन ने रौंद दिया

अरियरी

शेखपुरा जिले के अरियर प्रखंड के टाडापर गांव में बकरी चरा कर लौट रही एक बच्ची को तेज रफ्तार वाहन के द्वारा रौंद दिया गया। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के द्वारा उसके पैर पूरी तरह से कुचल जाने की बात कही गई।

इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि एकता कुमारी, संजय चौहान की पुत्री है और उसकी उम्र 10 वर्ष है। वह बकरी चरा कर लौट रही थी। तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची गिर गई और उसके बाद उसके पैर पर वाहन रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उसका पैर गंभीर रूप से कुचल दिया गया। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like