• Monday, 09 February 2026
सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी, पुलिस से नोकझोंक

सफाई कर्मियों का हड़ताल जारी, पुलिस से नोकझोंक

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद में सफाई कर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। इस दौरान मुख्य दरवाजे में तालाबंदी कर दिए जाने के बाद पुलिस के आने पर तालाबंदी खोली गई। सफाई कर्मियों ने काफी हंगामा किया। तालाबंदी खोलने को लेकर नोकझोंक भी हुई। ताले बंद किए जाने से नगर परिषद के अन्य कामों पर भी प्रभाव पड़ने लगा है।

DSKSITI - Large

वहीं हड़ताल के तीसरे दिन भी सभी सफाई कर्मी धरना पर बैठे रहे और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष उमेश भगत ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा वेतन वृद्धि का आश्वासन देकर उसे पूरा नहीं किया गया है। जिसके बाद यह हड़ताल किया गया है। बता दें कि इससे कुछ माह पूर्व भी नगर परिषद में हड़ताल किया गया था। नगर परिषद से आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हुआ था। वही शेखपुरा में हड़ताल से सफाई के कामों पर भी असर पड़ा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From