• Friday, 26 April 2024
शेखपुरा जिलाधिकारी सावन कुमार का इस दिन का जनता दरबार स्थगित 

शेखपुरा जिलाधिकारी सावन कुमार का इस दिन का जनता दरबार स्थगित 

DSKSITI - Small

शेखपुरा जिलाधिकारी सावन कुमार का इस दिन का जनता दरबार स्थगित

शेखपुरा
शेखपुरा जिला अधिकारी सावन कुमार जब से जनता दरबार लगाने लगे हैं लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 125 से अधिक आवेदन आ रहा है। कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन हो रहा है। वहीं कई के निष्पादन के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के जनता दरबार में लोगों की उम्मीद जगी है और बड़ी संख्या में लोग आने लगे तो धीरे-धीरे यह बात भी चर्चा में है।
 पीड़ित लोग जनता दरबार में पहुंचने लगे। जनता दरबार में जमीन का झगड़ा, शादी विवाह, दहेज उत्पीड़न, बंटवारा विवाद इत्यादि पहुंचते हैं तो वहीं आपराधिक मामले भी जनता दरबार में पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी के जनता दरबार के इसी भीड़ को नियंत्रित करने और जन समस्याओं के जड़ से समाप्त को लेकर महीने के अंतिम शुक्रवार के जनता दरबार को स्थगित करने का निर्णय लिया था। इस दिन महीने के तीन शुक्रवार में आए आवेदनों की समीक्षा की जानी है और उस पर कार्रवाई का रिपोर्ट लेना है। वहीं महीने के तीन शुक्रवार को जिलाधिकारी का जनता दरबार होना निर्धारित है जबकि जुलाई महीने की 1 तारीख को होने वाले जनता दरबार को भी स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल जीवन हरियाली अभियान और मनरेगा योजना में कार्यों के प्रगति की समीक्षा 1 जुलाई शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा किया जाना है। इसी समीक्षा बैठक को लेकर जिलाधिकारी  शामिल होंगे। इस वजह से जिलाधिकारी का 1 जुलाई, शुक्रवार को होने वाले जनता दरबार को स्थगित किया जाता है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like