 
                        
        खबर का असर: पराली जलाने वाले किसानों पर हुई कार्रवाई
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा जिले में पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। उन्हें 3 साल तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। 3 साल तक अब ऐसे किसानों को कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत मिलने वाले प्रति वर्ष ₹6000 की राशि भी अब उन्हें नहीं मिलेगी। आप के लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल sheikhpuranews.com ने इस खबर को कुछ दिन पहले ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर असर भी देखने को मिला और जिले में 163 किसानों को चिन्हित कर लिया गया है।
 
                                
                                
                                                3 सालों तक नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ
पराली जलाने वाले जिले के 163 किसानों को चिन्हित किया गया है और उन्हें 3 सालों तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त सिन्हा ने बताया कि जिले में चिन्हित किए गए किसानों पर कार्रवाई हो रही है। जिसमें अरियरी प्रखंड में सबसे अधिक 90 किसान चिन्हित किए गए हैं। जबकि चेवाड़ा प्रखंड में 22, बरबीघा प्रखंड में 16, शेखपुरा प्रखंड में 25 तथा शेखोपुर प्रखंड में 10 लोग चिन्हित किये गए। घाट कुसुंबा में एक भी पराली जलाने वाले चिन्हित नहीं किए गए हैं। चिन्हित किए गए किसानों को सरकारी योजनाओं पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            