• Friday, 10 May 2024
इस साईं मंदिर की बड़ी है महिमा: महोत्सव में जुटते हैं श्रद्धालु

इस साईं मंदिर की बड़ी है महिमा: महोत्सव में जुटते हैं श्रद्धालु

DSKSITI - Small

इस साईं मंदिर की बड़ी है महिमा: महोत्सव में जुटते हैं श्रद्धालु

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के तेउस में साईं मंदिर की महिमा बड़ी है और यहां श्रद्धालुओं की आस्था है। इस साईं मंदिर में प्रत्येक वर्ष महोत्सव का आयोजन होता है। इस वर्ष भी 9 फरवरी से महोत्सव की शुरुआत हो गई।

9 फरवरी से शुभारंभ हुए महोत्सव में 10 फरवरी को शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा गांव में भ्रमण करते हुए नगर में भ्रमण करेगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु साईं नाथ की पालकी निकालते हैं।

उसे अपने कंधे पर लेकर भ्रमण करते हैं। शोभायात्रा में साईं का जयकारा लगाया जाता है। भक्ति संगीत पर लोग झूमते हैं। साईं महोत्सव में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाता है। साईं महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए रूपेश कुमार ने बताया कि आस्थावान लोगों को यहां बहुत आस्था है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धा पूर्वक महोत्सव का आयोजन होता है। आस्थावान लोगों के द्वारा साईं महोत्सव शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत होता है। शीतल पेय की व्यवस्था श्रद्धालु करते हैं । तो कहीं चाय की व्यवस्था भी की जाती है। इसका समापन 11 फरवरी को किया जाएगा।

इस यात्रा में शिवकुमार सिंह, रूपेश कुमार, चतुरानंद सिंह, विक्रमजीत, गोपाल कुमार, पंकज कुमार, मुन्ना कुमार, प्रियदर्शी आदि श्रद्धालु शामिल हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From