• Saturday, 04 May 2024
हल्ला ला: खुला था गेट और चुपके से फरार हो गया कैदी मच गया हड़कंप

हल्ला ला: खुला था गेट और चुपके से फरार हो गया कैदी मच गया हड़कंप

DSKSITI - Small
  • हल्ला ला: खुला था गेट और चुपके से फरार हो गया कैदी मच गया हड़कंप
शेखपुरा
शेखपुरा में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हालांकि यह पहली बार लापरवाही की घटना नहीं है। तीसरी बार की यह लापरवाही है। और एक किशोर कैदी पुलिस की इस लापरवाही से भागने में सफल रहा। लापरवाही और कैदी के भागने का यह मामला शेखपुरा सदर प्रखंड के मटोखर में बने 16 साल से 18 साल के जघन्य मामलों के किशोर कैदियों के सुरक्षित जगह पैलेस ऑफ सेफ्टी से जुड़ा हुआ है। यहां से एक किशोर क़ैदी गेट खुला रहने की वजह से बुधवार की देर शाम भागने में सफल रहा है।
उसको खोजने के लिए सभी तरह के उपाय पुलिस कर रही है। परंतु एक बड़ी लापरवाही में एक किशोर कैदी वहां से भाग खड़ा हुआ। इस संबंध में पैलेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक के द्वारा स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। भागने में सफल रहा किशोर पटना जिले के हाथीदह का बताया जा रहा है।

तीसरी बार भागने में सफल रहे कैदी

शेखपुरा के मटोखर में पैलेस ऑफ सेफ्टी   16 साल से 18 साल के हत्या, लूट, बलात्कार जैसे जघन्य मामलों के विधि विवादित किशोरों को रखने के लिए बनाया गया है। बिहार में उस समय बना यह पहला स्थान था। यहां से एक साथ 9 कैदी कुछ साल पहले भागने में सफल रहे थे। उनमें से कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। चार लोग अभी तक फरार हैं। जबकि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान भी एक किशोर भागने में सफल रहा था। उसमें भी पुलिस को चकमा दिया गया था। तीनों मामलों में पुलिस की लापरवाही से कैदी भागने में सफल रहे।
DSKSITI - Large

किशोरों के कैदी से  रंगदारी का मामला

सेफ्टी ऑफ पैलेस में बंद किशोरों के द्वारा कैदियों से रंगदारी मामले का मामला भी तूल पकड़ा था। नालंदा जिले के बिहार शरीफ में एक न्यायालय में यह आरोप दुष्कर्म में बंद कैदी के परिवार वालों ने लगाई थी । जिसके बाद भी जांच पड़ताल की गई। अक्सर विवादों में पहले भी यह रहा है। लड़ाई झगड़े और मारपीट भी कैदियों के बीच अक्सर होते रहते हैं।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like