• Wednesday, 15 May 2024
गोलियों से छलनी कर कर दी गई थी पूर्व सांसद की हत्या, पुण्यतिथि पर मर्माहत हैं लोग 

गोलियों से छलनी कर कर दी गई थी पूर्व सांसद की हत्या, पुण्यतिथि पर मर्माहत हैं लोग 

DSKSITI - Small
शेखपुरा
शेखपुरा के पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो बाबू की हत्या अपराधियों ने गोली से छलनी कर उस समय कर दी थी जब वे शेखपुरा नगर परिषद के कांग्रेसी आश्रम में विकास योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। 9 सितंबर 2005 को गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। वही उनकी पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस आश्रम में पहुंचे।
उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की । इस समारोह में उनके पौत्र तथा बरबीघा से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार भी शामिल हुए और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजो बाबू शेखपुरा जिले के विकास और जिले के निर्माण को लेकर अपना खून पसीना लगा दिया। वहीं अपराधियों ने उनकी हत्या तब कर दी जब वे जिले में जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की बात पर चर्चा कर रहे थे।
पुण्यतिथि के अवसर पर याद करते हुए लोगों ने उन्हें शेखपुरा जिला का सृजनहार बताया। इस अवसर पर कांग्रेसी आश्रम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए उपस्थित लोगों में वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस के नेता नवीन सिंह के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं उनके पौत्र सत्यजीत कुमार, महुस पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार, बरबीघा के केवटी पंचायत के पूर्व मुखिया डॉ दीपक कुमार, सर्वा पंचायत के मुखिया शंभू सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, उपेंद्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

16 वीं पुण्यतिथि पर जगह – जगह श्रद्धापूर्वक याद किए गए राजो बाबू

DSKSITI - Large

शेखपुरा।

बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता और शेखपुरा जिला के निर्माता रहे पूर्व सांसद राजो बाबू की 16 वीं पुण्यतिथि जिला में जगह -जगह श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य समारोह आजाद हिंद आश्रम में आयोजित किया गया। जिसमे बरबीघा के विधायक और स्व सिंह के पौत्र सुदर्शन कुमार ,जदयू नेता सुरेश प्रसाद सिंह , कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह, खालिद अंसारी , कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर महतो , कृष्ण महतो , मो मुश्ताक अहमद , मो इरशाद , पूर्व मुखिया दीपक कुमार सिंह , पूर्व मुखिया नवीन कुमार , शंभू सिंह मुखिया , अभिमन्यु सिंह मुखिया , भोला महतो पूर्व मुखिया ,उदय कुमार पैक्स अध्यक्ष ,जदयू नेता देवेंद्र ठाकुर , आर डी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ रमाकांत प्रसाद सिंह , पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार सिंह , समाजसेवी एवम जदयू नेता संतोष कुमार शंकु , पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह ,कांग्रेस नेता श्रवण कुमार सिंह , पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह , सुंदर सिंह कॉलेज मेंहुस के प्राचार्य डॉ रामप्रकाश सिंह , कंचन कुमार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवम स्व सिंह के पौत्र कुमार सत्यजीत , निरंजन कुमार ,मो महफूज खान , गणेश पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर स्व सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओ ने उन्हें जिला का विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि उनकी कमी आज पूरे जिले को खल रही है। इसी तरह जिला राजद कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में राजो बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। वहीं जिले के चेवाडा स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मो इमाम गजाली के नेतृत्व में उनकी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। उधर रामाधीन कॉलेज शेखपुरा में भी कॉलेज के संस्थापक रहे राजो बाबू की पुण्यतिथि प्राचार्य डॉ दिवाकर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। हथियामा स्थित सी एन बी कॉलेज में भी राजो बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like