• Tuesday, 20 January 2026
बिहार में ठंड का असर तेज, भागलपुर में सबसे कम 4 डिग्री, शेखपुरा 4.3 डिग्री तापमान

बिहार में ठंड का असर तेज, भागलपुर में सबसे कम 4 डिग्री, शेखपुरा 4.3 डिग्री तापमान

Vikas

बिहार में ठंड का असर तेज, भागलपुर में सबसे कम 4 डिग्री, शेखपुरा 4.3 डिग्री तापमान

पटना।

राज्य में ठंड ने एक बार फिर अपना असर बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी मानचित्र के अनुसार 11 जनवरी 2026 को बिहार में न्यूनतम तापमान में कई स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर और मध्य बिहार के जिलों में भी ठंड का प्रभाव स्पष्ट दिखा। शेखपुरा में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, पुसा में 4.4 डिग्री, भागलपुर में 5.9 डिग्री और अगवानपुर में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। दरभंगा में 6.6 डिग्री, छपरा में 7 डिग्री, पटना में 7.8 डिग्री और मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मानचित्र के अनुसार कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट देखी गई है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 24 घंटों तक ठंड बनी रह सकती है। सुबह और रात के समय कोहरा व सर्द हवा से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From