• Monday, 09 June 2025
भटक कर बरबीघा से गुवाहाटी पहुंच गया है बच्चा, नहीं चल रहा है कुछ पता 

भटक कर बरबीघा से गुवाहाटी पहुंच गया है बच्चा, नहीं चल रहा है कुछ पता 

stmarysbarbigha.edu.in/

भटक कर बरबीघा से गुवाहाटी पहुंच गया है बच्चा, नहीं चल रहा है कुछ पता

बरबीघा, शेखपुरा
शेखपुरा जिले के बरबीघा का एक बच्चा भटक कर गुवाहाटी पहुंच गया है। बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है परंतु कोई जानकारी नहीं मिल रही है। गुवाहाटी से बाल कल्याण समिति से जुड़े अधिकारियों ने शेखपुरा जिला के बाल कल्याण समिति से जुड़े लोगों से संपर्क कर बच्चे के बारे में जानकारी मांगी है। परंतु कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो रही है। इस संबंध में शेखपुरा जिला बाल कल्याण समिति के सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास ने बताया कि गुवाहाटी से संपर्क स्थापित किया गया है। बताया गया है कि एक खोया हुआ बच्चा गुवाहाटी में हैद्ध जो बाल संरक्षण इकाई में सुरक्षित है। यह बच्चा शेखपुरा जिला का निवासी खुद को बताता है। इसके आगे अपने माता-पिता का नाम या और कुछ भी बताने से असमर्थता जाहिर करता है। इस बच्चे की खोजबीन की जा रही है। जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीनिवास ने बताया कि किसी को जानकारी मिलने पर शेखपुरा जिला बाल कल्याण समिति के अधिकारियों से संपर्क स्थापित करें।

भारत गैस के गोदाम में चोरी

चेवाड़ा
थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव स्थित भारत गैस के गोदाम से 57 रसोई गैस भरे सिलेंडर की चोरी कर ली गई। इस बाबत त्रिपुरारी भारत गैस ग्रामीण वितरक के संचालक सुशांत कुमार के द्वारा जानकारी दी गई की सोमवार को वे लोग गोदाम में ताला बंद करके अपने घर चले गए थे। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे वहां काम करने वाले कर्मियों के द्वारा जब गोदाम को खोलने के लिए गया तो गोदाम खुला हुआ पाया गया।उनके द्वारा संचालक को इसकी सूचना दी गई। आनन फानन में संचालक जब वहां पहुंचे तो उन्होंने पाया की गोदाम का ताला वहां से ही कुछ दूर फेंका हुआ है। गोदाम से 57 रसोई गैस भरे हुए सिलेंडर गायब है। संचालक के द्वारा इस बात की सूचना चेवाड़ा थाना को दे दी गई है।

पागल कहने के विवाद में मारपीट

DSKSITI - Large

शेखपुरा
जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचना गांव में सोमवार की रात्रि दो सहोदर भाईयो ने गांव के ही 55 वर्षीय रामानुज राम को लाठियों से पीट -पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। बताया कि गांव के ही जहिंद महतो का दो पुत्र अवधेश महतो और उसका सहोदर भाई हर दिन उसे पागल समझकर रास्ते में मिलने पर खिल्ली उड़ाया करता था। जिसका विरोध करने पर दोनो भाइयों ने लाठियों से पीट पीट कर उसे घायल कर दिया।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From