• Saturday, 11 April 2026
तलाक-तलाक-तलाक- मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया

तलाक-तलाक-तलाक- मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया

Vikas
बरबीघा

बरबीघा थाना अंतर्गत रमजानपुर गांव निवासी सिमरन प्रवीण को उसके पति के द्वारा मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। मोबाइल पर कॉल करके तीन तालक दे दिया। उसने तलाक तलाक तलाक तीन बार कह के मोबाइल बंद कर लिया। मामले मेंं मुकदमा किया गया। शेखपुरा महिला थाना में मुकदमा हुआ है।

सिमरन ने बताया कि इसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई है। बताया कि सितंबर 2019 में उसकी शादी पड़ोस के गांव सारे थाना के गोबरबीघा निवासी मोहम्मद साकिब से की गई थी । शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मेरे माता-पिता को गरीब का ताना देने लगे और तीन लाख दहेज की मांग करने लगे। साथ ही साथ बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी भी दी जाने लगी और तीन लाख दहेज की मांग की गई। नहीं देने पर मारना पीटना शुरू कर दिया गया और घर से बाहर कर दिया गया। इसी बीच वह अपने मायके आ गई तो 8 मार्च 2021 को पति के द्वारा मोबाइल पर कॉल किया गया और तलाक तलाक तलाक कह के तीन तलाक दे दिया गया। इस संबंध में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बता दें कि दोनों गांव बगल में ही है। पहले इस मामले में पंचायत से सुलझाने का प्रयास किया गया। जब पंचायत से बात नहीं बनी तो पुलिस के शरण में महिला गई।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like