• Monday, 09 February 2026
राज्य स्तरीय खेल आज से शुरु, जहानाबाद के लिए टीम रवाना

राज्य स्तरीय खेल आज से शुरु, जहानाबाद के लिए टीम रवाना

Vikas

बरबीघा।

राज्य स्तरीय विद्यालय खो खो अंडर 14 बालक एवं बालिका अंडर 17 बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता 2018 हेतु एक माह का विशेष प्रशिक्षण के बाद दिनांक 11 से 13 अक्टूबर 2018 हेतु आज दिनांक 10•10• 2018 को 44 सदस्य टीम जिसमें 20 बालक एवं 20 बालिका  तथा 4 जिला टीम प्रभारी को एसकेआर कॉलेज बरबीघा के प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर जहानाबाद के लिए टीम को रवाना किया गया।

इस 40 सदस्य टीम में मध्य विद्यालय नसरतपुर से 10 बालक एवं 8 बालिका, उच्च विद्यालय बरबीघा से 9 बालक एवं 10 बालिका, तथा वीआईपी स्कूल बरबीघा से 1 बालक एवं 2 बालिका खिलाड़ी हैं। इस टीम की एक विशेषता है कि इस 40 सदस्यी खिलाड़ी में 37 खिलाड़ी केवल नसरतपुर गांव से हैं।

टीम कप्तान के रूप में-

14 बालिका वर्ग में -अलका कुमारी

14 बालक वर्ग  में -अनिकेत कुमार

17 बालिका वर्ग में- प्रियंका कुमारी

17 बालक वर्ग में -विक्रम कुमार जिला टीम प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार चौधरी, विभूति, सरोजिनी कुमारी, एवं छोटी कुमारी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From