• Thursday, 26 March 2026
बाइक की आमने सामने टक्कर में शिक्षक जख्मी, पुलिस बोली फुर्सत नहीं

बाइक की आमने सामने टक्कर में शिक्षक जख्मी, पुलिस बोली फुर्सत नहीं

Vikas

बरबीघा

बरबीघा श्री कृष्ण चौक के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में शिक्षक एवं एक युवक जख्मी हो गए। जख्मी को सड़क पर तड़पते हुए पुलिस देखती रही परंतु अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

शिक्षक की पहचान बरबीघा नगर परिषद के शेरपर गांव निवासी संजय कुमार के रूप में की गई । वे सरैया मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं । एक दूसरे बाइक सवार मेहुस गांव का बताया जा रहा है। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा जैसे तैसे बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक के द्वारा रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर में दोनों सड़क पर गिर पड़े। वहीं पर पुलिस की एक गाड़ी लगी हुई थी । लोगों ने अस्पताल पहुंचाने का आग्रह किया परंतु पुलिस वाले बोले अभी फुर्सत नहीं है। बाद में लोग पहल की और अस्पताल पहुंचाया। इस बात को लेकर वहां के लोगों में काफी आक्रोश भी रहा। लोगों के आक्रोशित होते देख पुलिस वाले वहां से खिसक गए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like