• Friday, 10 May 2024
टाटी नरसंहार में मारे गए थे 8 लोग, कोर्ट में ही पूर्व मंत्री की हुई थी मौत..पढ़िए

टाटी नरसंहार में मारे गए थे 8 लोग, कोर्ट में ही पूर्व मंत्री की हुई थी मौत..पढ़िए

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

शेखपुरा जिले में टाटी नरसंहार जिले की राजनीति में बड़े बदलाव के साथ सामने आई थी और इस टाटी नरसंहार में 8 लोगों की हत्या अपराधियों ने कर दी थी।

 

26 दिसंबर 2001 को हुए टाटी नरसंहार में शेखपुरा जिले की राजनीतिक दिशा ही बदल गई थी। नरसंहार में तात्कालिक शेखपुरा जिले के राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष काशी नाथ यादव उर्फ काशी पहलवान सहित अरियरी जिला परिषद सदस्य अनिल महतो, कुसुंबा पंचायत के मुखिया अबोध कुमार, करीहो निवासी सिकंदर यादव, करीमबीघा निवासी चालक विपिन कुमार सहित आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को अंजाम अपराधियों ने टाटी पुल के पास दिनदहाड़े अंजाम दिया था। हत्याकांड के बाद जिले में दहशत का माहौल बन गया था।

 

पूर्व सांसद राजो सिंह हुए थे नामजद

नरसंहार के बाद राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंची और पूर्व सांसद राजो सिंह एवं उनके पुत्र एवं पूर्व मंत्री संजय सिंह सहित राजो सिंह के कई रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

सजा सुनते ही पूर्व मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन

इस मामले में ट्रायल के दौरान कई अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई जबकि पूर्व सांसद राजो सिंह की हत्या 2005 में गोली मार कर दी गई।


जबकि सजा सुनाए जाने के दौरान हृदय गति रुकने से पूर्व मंत्री संजय सिंह की मौत कोर्ट में ही हो गई।

आजीवन कारावास की सजा

DSKSITI - Large

25 अक्टूबर 2010 को इस हत्याकांड में सुनाए गए सजा में कृष्ण नंदन सिंह, श्याम नंदन सिंह, अरुण सिंह, मृत्युंजय सिंह, उदय शंकर सिंह, दिवाकर सिंह एवं कन्हैया सिंह को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी।

इसी मामले में हथियावां निवासी बुजुर्ग बांके सिंह एवं कैथवां निवासी बृजमोहन सिंह को हत्या के मामले में बरी कर दिया गया था।

इस हत्या में सजा सुनाए जाने के बाद सभी लोग हाई कोर्ट में अपील पर है तथा जमानत पर अभी रह रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From