• Saturday, 04 May 2024
घर संभालते हुए शिक्षिका ने लॉकडाउन में पढ़ाई कर बीपीएससी में मारी बाजी

घर संभालते हुए शिक्षिका ने लॉकडाउन में पढ़ाई कर बीपीएससी में मारी बाजी

DSKSITI - Small

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव नगर मोहल्ला निवासी प्रियंका ने घर संभालते हुए, नौकरी संभालते हुए लॉकडाउन में पढ़ाई की और बीपीएससी में सफलता हासिल कर ली। प्रियंका नगर परिषद क्षेत्र के गिरहिंडा स्कूल में शिक्षिका है।

इस न्यूज पोर्टल पर पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए संपर्क करें 9430804472

वहीं उसने बी पी एस सी की परीक्षा में रिजल्ट आने के बाद 547 रैंक हासिल किया है। प्रियंका को बीडीओ का पद मिलेगा। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि प्रियंका घर संभालते हुए स्कूल में भी शिक्षकों का काम किया। वही लाकडाउन हो जाने के बाद घर पर रहकर बीपीएससी की पढ़ाई की और सफलता हासिल किया । नगर क्षेत्र में इस तरह की सफलता हासिल करने वाली संभवत: पहली महिला प्रियंका बनी है। प्रियंका के इस सफलता पर मोहल्ले ही नहीं नगर भर में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like