35 शिक्षक का प्रधानाध्यापक पद पे प्रोन्नति।
शेखपुरा।
जिले के 35 सरकारी प्राथमिक विधालय को अपना प्रधानाध्यापक मिल जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में सभी औपचारिकता पूरी कर ली गयी है। शिक्षा विभाग के प्रोन्नति कमिटी ने इसके अलावा जिले के 07 शिक्षको को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देने का काम पूरा कर लिया है।
अगले माह के शुरू में सभी को विधालय आवंटित कर दिया जायेगा।
सभी सूचि को जिला के अधिकारिक वेब साईट पर दाल दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस कवायत के बाद अभी भी बहुतेरे विधालय प्रभारी के भरोसे ही संचालित किये जाने को बाध्य है।
यहां कुल 235 विधालय में से 93 में स्थाई प्रधानाध्यपक मिल गया है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार जिले में कार्यरत सभी शिक्षको के प्रमाण पत्र आदि की जाँच कर यह प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।
35 बनाये गए नए प्रधानाध्यापक में 15 स्तान्त्कोत्तर डिग्री धरी है।
शेष 20 स्नातक डिग्रीधारी शिक्षक हैं। इन सभी शिक्षको का सेवा काल 12 बर्ष से ज्यादा हो गया है। शिक्षको के इस प्रोन्नति का लाभ अब विधालय के पठन पाठन के साथ साथ स्कूल में चलाये जा रहे मध्यान भोजन योजना के सुचारू संचालन में भी अपेक्षित सुधार की सम्भावना है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!

