• Wednesday, 25 February 2026
कम कीमत पे सोना देने का प्रलोभन दे ठग लिए नौ लाख

कम कीमत पे सोना देने का प्रलोभन दे ठग लिए नौ लाख

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में कम कीमत पर सोना देने का प्रलोभन देकर छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को ठग लिया गया।

इस संबंध में बरबीघा थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई। जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ जामुन भिलाई थाना क्षेत्र के दुर्ग विश्व बैंक मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय रणबीर चौरसिया ने बताया कि एक वर्ष पूर्व लखीसराय जिले के बिरुपुर निवासी मुकेश कुमार सोनार बरबीघा के परसोबीघा हनुमान मंदिर के निकट जेवर की दुकान चलाता है उससे संपर्क हुआ। साथ ही पुरानी शहर के ललन त्रिपाठी के पुत्र सोनू कुमार, किशोर कुमार, खगड़िया से भी संपर्क हुआ।

मुझे बेटे की शादी के लिए जेवर खरीदने की बात हुई उनके द्वारा कम कीमत पर जेवर देने का वादा किया गया जिसके बदले उसके खाते में 70 हजार दे दिया। मुझको 300 ग्राम सोने की जरूरत थी। खाता में पैसा देने के बाद उसके द्वारा मुझे बुलाया गया और शेष राशि 8 लाख लेकर पहुंचा तो उसके द्वारा कहा गया कि लखीसराय में सोना देंगे वहां चलना होगा। उन सबके साथ गया तो नकली सोना देकर मुझे ठग लिया और ट्रेन चढ़ने से पूर्व बैग, मोबाइल सहित छीन कर भाग गया।

DSKSITI - Large

अब बरबीघा आकर उसके विरूद्ध शिकायत दर्ज करा रहा हूं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन दिया गया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

t 8

Comment / Reply From

You May Also Like