• Monday, 09 February 2026
गोशाला की बैठक में गोसेवा को लेकर बनी रणनीति

गोशाला की बैठक में गोसेवा को लेकर बनी रणनीति

Vikas

बरबीघा

बरबीघा नगर के सामाचक मोहल्ले में संचालित गोशाला समिति की बैठक रविवार को की गई । इस बैठक में गोशाला समिति से जुड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सभी शामिल हुए । बैठक में गोशाला के विकास को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ गोशाला में नई गायों को खरीदने पर भी प्रस्ताव पारित किया गया।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए गोशाला समिति के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गोशाला समिति के बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय सिंह, कोषाध्यक्ष विजय वर्णवाल, मनीष कुमार इत्यादि शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से 11 दुधारू गायों को खरीदने पर विचार विमर्श किया । साथ ही साथ गाय को रखने के लिए शेड बनाने एवं एक कमेटी हॉल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि जन सहयोग से इस तरह के विकास के कार्यों को लक्ष्य रखा गया है। गोशाला में लोगों का जन सहयोग मिल रहा है। कई लोगों के द्वारा गाय भी दिए गए हैं। और कुछ उसके भोजन और चारा की भी व्यवस्था कर रहे हैं । प्रस्ताव में नरसिंहपुर निवासी प्रमोद सिंह के द्वारा नेवारी दान स्वरूप दिए जाने को लेकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही साथ बरबीघा गोशाला के अध्यक्ष अनुमंडल अधिकारी निशांत के द्वारा सहयोग मिलने पर उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कहा गया कि उनके द्वारा बरबीघा के माहुरी पंचायत भवन में एक बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है। ताकि इसके विकास को लेकर विचार-विमर्श किया जाए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From