 
                        
        एससी एसटी आयोग के सदस्य मृतक में परिजनों से मिल दी सहायता
 
            
                शेखपुरा
डाॅ॰ योगेन्द्र पासवान सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग ने आज अरियरी प्रखंड के बेलछी गाॅव जाकर मृतक भरत पासवान के परिवार से मिलें और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किए। कुछ दिन पूर्व भरत पासवान की हत्या कर दी गई थीं।

सदस्य घटना स्थल का भी मुयाना किए और स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने इस विषम परिस्थिति में परिवार को धैर्य से काम लेने का अपील किए। मृतक की पत्नी रंजू देवी को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संशोधित नियम 2016 के तहत 04 लाख 12 हजार 5 सौ रूपयें का चेक प्रदान किए।

आयोग के सदस्य ने श्रीमती इनायत खान, जिलाधिकारी शेखपुरा एवं श्री दयाशंकर पुसिल अधीक्षक शेखपुरा से मिले और घटना के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी को प्रधानमंत्री इंद्रिरा आवास की सख्त आवश्यकता है। मृतका को सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा पेंशन देने का अनुरोध किए। मृतक की एक 06 वर्षीया बेटी है जिसको पढ़ाई के लिए भीमराव अम्बेदरक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए कहा। योगेन्द्र पासवान ने कहा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि भरत पासवान की हत्या की गई है।

इस घटना की विस्तृत जाॅच की आवश्यकता है। योगेन्द्र पासवान ने अधिकारियों से अनुरोध किए कि हत्या के दोषी व्यक्तियों को कठोर सजा दी जाय लेकिन किसी निर्दांेष व्यक्तियों को फँसाया नहीं जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि दोषी व्यक्तियों को बख्शा नहीं जायेगा इसके लिए पुलिस अधीक्षक को कई निर्देश दिए। जिला कल्याण पदाधिकारी को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ देने के लिए कई निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमोद कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी के साथ कई पदाधिकारी उपस्थित थें।
 
                                
                                
                                                
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            