• Thursday, 02 May 2024
पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाई, बदले गए कई थानाध्यक्ष

पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाई, बदले गए कई थानाध्यक्ष

DSKSITI - Small

पुलिस अधीक्षक ने की कार्यवाई, बदले गए कई थानाध्यक्ष

शेखपुरा
पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के द्वारा बड़े दिनों के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल की है। इसमें कई थानाध्यक्ष को बदला गया है। कई थानाध्यक्ष को एक थाना से दूसरे थाना भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सिरारी ओपी के अध्यक्ष लीलाधर ओझा को बरबीघा थाना भेजा गया है। यह पहले ही बरबीघा थाना में रहे हैं। जबकि मिशन ओपी के थाना अध्यक्ष मनोज झा को जयरामपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
मिशन ओपी बरबीघा क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी। यहां के थानाध्यक्ष को बदलकर जयरामपुर भेजा गया है। जबकि अनुसूचित जाति जनजाति थानाध्यक्ष का भी ट्रांसफर बड़े दिनों के बाद किया गया है। अजय कुमार को कसार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अनुसूचित जाति जनजाति थानाध्यक्ष राजकुमार को बनाया गया है। पहले यह शेखपुरा थाना में तैनात थे। मिशन ओपी का नया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह को बनाया गया है। यह डीआईओ शाखा में तैनात थे। जबकि सिरारी ओपी का अध्यक्ष चेवाड़ा थाना में तैनात कैशलेस कुमार को बनाया गया है। वहीं बरबीघा थाना के रंजीत कुमार को मोहली   का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like