• Wednesday, 15 May 2024
सोशल मीडिया ने खोई हुई लड़की को परिवार वालों से मिलाया 

सोशल मीडिया ने खोई हुई लड़की को परिवार वालों से मिलाया 

DSKSITI - Small

सोशल मीडिया ने खोई हुई लड़की को परिवार वालों से मिलाया

बरबीघा
सोशल मीडिया को लेकर ऐसे तो नकारात्मक बातें अधिक होती है और इसमें ज्यादातर सच्चाई भी है। धार्मिक, जातीय उन्माद को लेकर सोशल मीडिया बदनामी की ओर है। तो वहीं राजनीतिक दुराग्रह और पूर्वाग्रह का खेल भी  खूब हो रहा है। आईटी सेल के द्वारा तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया का कुछ सकारात्मक पहलू भी सामने आता है। इसी तरह का एक सकारात्मक पहलू सामने आया है।

खोई हुई बच्ची को सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया

दरअसल यह मामला सोमवार की देर शाम का है। 16 वर्ष की एक दिमागी रूप से कमजोर लड़की भटकती हुई बरबीघा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव पहुंच गई। जमालपुर गांव में लड़की के पहुंचने पर कई लोगों ने पूछताछ शुरू की तो लड़की अपना नाम पता कुछ नहीं बता पा रही थी। फिर गांव के ही दिनेश महतो ने उसे अपने घर में शरण दी। स्थानीय चौकीदार मोहन कुमार को इसकी सूचना दी गई फिर गांव के कई युवक भी जुटे और लड़की की फोटो को सोशल मीडिया पर लगाया।
DSKSITI - Large

व्हाट्सएप और फेसबुक पर फोटो वायरल होने के बाद कई लोग इसकी जानकारी में आए। रात भर दिनेश महतो ने अपने घर में लड़की को शरण दी। भोजन कराया। गर्म कपड़े भी दिए । सुबह में चेवाड़ा के चंद्र निवासी उसके नाना लड़की को लेने के लिए आए। बताया कि भटक कर लड़की यहां चली आई थी। लड़की के नाना अर्जुन साव ने बताया कि लड़की का नाम सिमरन है। यह अभय पुर गांव की रहने वाली है। ननिहाल में भी रहती है। गांव वालों के द्वारा लड़की को नाना के हवाले कर दिया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से ही उनको लड़की के गांव में होने की जानकारी मिली थी।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like