• Monday, 09 February 2026
कॉलेज के लिए घर से निकली छात्रा का अपहरण

कॉलेज के लिए घर से निकली छात्रा का अपहरण

Vikas

बरबीघा।

स्थानीय एसकेआर कॉलेज में पढ़ने वाली एक 15 बर्षीय इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिए जाने की खबर है। अगवा छात्रा के पिता एवम शहर के पुरानी शहर मुहल्ला निवासी द्वारा स्थानीय थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिसमे उन्होंने उल्लेख किया कि उनकी पुत्री अपने घर से गत 19 जुलाई को कॉलेज से अपना नामांकन का रशीद लाने हेतु कॉलेज को निकली थी। जिसका अपहरण बभन बीघा गांव के युवक चुनचुन रविदास ने कर लिया।

अभियुक्त बनाया गया युवक शहर के फैजाबाद पुल पर मुहल्ला के निकट वर्तमान में मोबाइल का दुकान खोल रखा है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From