• Monday, 23 June 2025
विवेकानंद ने भारत का अलख दुनिया भर में जगाया। एसकेआर कॉलेज में सेमिनार

विवेकानंद ने भारत का अलख दुनिया भर में जगाया। एसकेआर कॉलेज में सेमिनार

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

श्री कृष्ण राम रुचि कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय वर्तमान समय में विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता रखी गई। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में नव नालंदा महाविहार के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ श्रीकांत सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उस युग में जब भारत गुलामी की जंजीर में जकड़ा हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को भारतीय सभ्यता और संस्कृति का ज्ञान दिया और भारतीयता का परिचय पूरे दुनिया में लहराया।


उन्होंने कहा कि शिक्षा का मर्म चरित्र निर्माण है। इस विचार को स्वामी जी ने जन जन तक फैलाया।

इस मौके पे वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विजेता मुकेश कुमार, रोहित कुमार, अनु प्रिया कुमारी रही।

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र पांडेय, डॉ नवल प्रसाद, प्रो यूपी दास, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

skr

Comment / Reply From

You May Also Like